Money Laundering: वीरभद्र सिंह मामले से जस्टिस मुक्ता हटीं, केस की सुनवाई टली

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व अन्य के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले उस समय नया मोड़ आ गया, जब निचली अदालत के आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई करने वाली जस्टिस ने अपने आपको केस से अलग कर लिया। जिससे सुनवाई एक बार फिर टल गई। जिससे वीरभद्र सिंह परिवार को राहत मिल गई है।

Justice Mukta recuses hearing plea of Virbhadra Singh

बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने निजी कारणों से इस मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। ऐसे में यह मामला चीफ जस्टिस के पास चला गया है। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि मामले को शुक्रवार को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में निचली अदालत ने 10 दिसंबर 2018 को वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और सात अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। इसके बाद वीरभद्र और उनकी पत्नी ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

निचली अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की थी। इस दिन दंपति और अन्य आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट में अब शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें-चंबा में अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+