चंबा में अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में इन दिनों खराब मौसम व कड़कती ठंड के बीच बदहाल सड़कें मौत को दावत देती नजर आ रही हैं। जिससे वाहन चलाना एक चुनौती बन गया है। लेकिन सरकार खराब सड़कों को सुधारने की ओर कोई कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिला चंबा के सलूणी इलाके में सलूणी-हुट्टा मार्ग पर लिग्गा में तेज गति से जा रही कार (एचपी-73-5548) अचानक अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे एक कार सवार की मौका पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। मतृक की पहचान दिनेश (50) के रूप में हुई है। जबकि महिंद्र सिंह व बियुला निवासी उमेद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से एक का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंबा में एक और बड़ा हादसा
वहीं बीते रविवार को चंबा में सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में मां-बेटे थे। मृतक जम्मू कश्मीर के रहने वाले बताए गए। जम्मू कश्मीर के कठुआ इलाके के बसोली के रहने वाले एक परिवारिक समारोह में भाग लेने चंबा आए थे, वह वापस बसोली जा रहे थे कि चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरू के बीएड कॉलेज के पास इनकी कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीनों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications