हिमाचल के गांवों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में काफी कम वोटिंग हुई थी। ऐसे में पहले के आंकड़ों को देखते हुए चुनाव आयोग इस बार पूरी कोशिश कर रहा है प्रदेश के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए। य हां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि आजादी के 67 साल बाद भी इस प्रदेश में न तो ढंग की सड़कें चलने के लिए मिलती हैं और न ही बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधा। प्रदे श के मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस परमार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।
हिमाचल प्रदेश में वोटरों की संख्या चुनाव दर चुनाव घटती जा रही है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 59.71 प्रतिशत ही मतदान हुए थे जबकि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का आंकड़ा दो प्रतिशत गिरकर 58.43 प्रतिशत पर पहुंच गया था। ऐसे में चुनाव अयोग के लिए यह विषय भी एक मुसीबत बन गया है कि आख्रिकार, कैसे हिमाचल प्रदेश में वोटरों की संख्या को बढाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications
