सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, चपेट में आने से हिमाचल का जवान शहीद
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में सियाचिन ग्लेशियर के हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के छह जवान शहीद हो गए। इनमें मनीष कुमार भी शामिल थे। मनीष कुमार सोलन के कुनिहार क्षेत्र के गांव दोची में रहते थे। शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को भारी हिमस्खलन हुआ था। हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के आठ जवान व पोर्टर लापता हो गए थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। घटना के बाद व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। छह जवानों में सोलन के कुनिहार क्षेत्र के गांव दोची के मनीष कुमार (21) पुत्र राम स्वरूप की मौत हो गई है।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, 19 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में काम कर रहे आठ कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। जवान उत्तरी ग्लेशियर में थे। पोर्टर्स समेत पेट्रोलिंग पार्टी चौकी पर बीमार एक अन्य व्यक्ति को निकालने गई थी। इसी दौरान दोपहर बाद लगभग तीन बजे भारी हिमस्खलन हो गया और इसकी चपेट में आकर पेट्रोलिंग पार्टी के सभी लोग दब गए।












Click it and Unblock the Notifications