GOVT JOBS: मेडिकल की पढ़ाई कर चुके हैं तो यहां करें अप्लाई, HPPSC में निकली हैं भर्तियां
शिमला। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगारों के लिए यह एक अच्छी खबर आई है।हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीपीएससी) ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 228 अन्य पदों की भर्ती निकाली हैं। यदि आप मौके तलाश रहे हैं और तैयारी किए बैठे हैं तो इन पदों पर 28 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि, इन पदों के लिये आनलाईन ही आवेदन किये जा सकते हैं। कमीशन की संयुक्त सचिव एकता कापटप का कहना है कि शैक्षिक योग्यता और पदों का विवरण जानने के लिए http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/page/Notifications.aspx लिंक पर जाना होगा। जहां इन पदों पर अप्लाई भी किया जा सकता है।
पद का नाम और संख्या
• मेडिकल ऑफिसर: 208 पद
• पब्लिक एनालिस्ट-कम-केमिकल एग्जामिनर: 1 पद
• डिप्टी गवर्नमेंट एनालिस्ट, क्लास-II (Gazetted): 2 पद
• प्रिंसिपल, क्लास-1 (Gazetted): 1 पद
• प्रोफेसर (रस-शास्त्र) क्लास-1 (Gazetted): 1 पद
• असिस्टेंट प्रोफेसर: 15 पद
• फार्मास्युटिकल केमिस्ट, क्लास-2 (Non Gazetted): 1 पद












Click it and Unblock the Notifications