हिमाचल में दो भयंकर सड़क हादसे, खाई में कार गिरने से 4 पर्यटक की मौत, बस पलटने से 36 लोग घायल

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला सोलन में सड़क हादसे में बस पलट जाने से 36 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे सड़क हादसा नारकंडा सड़क मार्ग पर हुआ, जहां हरियाणा से हिमाचल घूमने आए चार युवकों की कार खाई में गिरने से मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक भारी धुंध व सड़क पर फिसलन के कारण से ये हादसा हुआ है।

four people died in road accident and a bus fallen into chasm in shimla

कार में सवार 4 युवकों की मौत

शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल के मुताबिक मंगलवार सुबह हरियाणा से आए छह युवक अपनी कार में सवार होकर शिमला से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा की ओर जा रहे थे। लेकिन ठियोग नारकंडा सड़क मार्ग पर देवी मोड़ के पास चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी नीचे गिरकर चकनाचूर हो गई है। ये सभी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी हैं। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगप्रीत, दीपक, अजय और लोकेश के रूप में हुई हैं, जबकि राहुल और रोहताश घायल हुए हैं। दोनों को घायल अवस्था में ठियोग लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

four people died in road accident and a bus fallen into chasm in shimla

खाई में गिर गई बस, 45 लोग थे सवार

दुसरे सड़के हादसे में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस जोकि सोलन जिला के अर्की से रोड़ी जा रही थी। चालक बाईक सवार को बचाने के चक्कर में बस से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस खाई में जाकर पलट गई। जिससे बस में सवार करीब 36 लोगों को चोटें आई हैं। छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस में करीब 45 लोग सवार थे। चीख पुकार के बीच कई लोगों ने बड़ी मुशिकल से बस से निकल कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। डीएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में कश्मीरी ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीड़ ने कर दी धुनाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+