हिमाचल में कश्मीरी ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीड़ ने कर दी धुनाई
हिमाचल प्रदेश में एक अधेड़ कश्मीरी मजदूर को अपनी जिद भारी पड़ गई
Himachal pradesh news शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक अधेड़ कश्मीरी मजदूर को अपनी जिद भारी पड़ गई। अधेड़ ने हमीरपुर के नादौन बस अड्डे पर सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहां मौजूद लोगों ने जब सुना तो उसे टोका। मगर वह फिर बोलने लगा। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पकड़कर उसमें थप्पड़ और घूंसे मारे। वह गिड़गिड़ाने लगा तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 144 के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि उक्त अधेड़ की पहचान मेहराज्जुद्दीन पुत्र गुलाम मुहम्मद हकीम नजदीक हजरत बाग मस्जिद अनंतनाग के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि उसने शराब पी रखी थी, वह नशे में था। न जाने क्यों बार-बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा।

'पाक' को लेकर दो युवक भी पिटे
वहीं, प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी बरोटीवाला इलाके में यूपी के दो युवकों की भी भीड़ ने पिटाई कर दी। भीड़ ने उन युवकों की बाइक पर पाक की दीवानी लिखा हुआ देखा था। इस पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कपड़े खींच-खींचकर पीटा। पुलिस ने उन्हें छुड़ाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक सोलन जिला के बद्दी बरोटीवाला आद्योगिक क्षेत्र में जा रहे थे, कि बाजार में कुछ लोगों की नजर उनकी बाइक पर पड़ गई। युवकों ने अपने वाहन पर 'वारिस पाक की दीवानी' लिखवा रखा था। हालांकि, वारिस मिट गया था। लेकिन नंबर प्लेट पर पाक की दीवानी साफ पढ़ा जा रहा था, जिसे देख लोग भड़क गये। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और उन्हें पीटा।












Click it and Unblock the Notifications