पत्नी गई थी बाहर, वापस आई तो मिले पति और बेटी की लाश के टुकड़े

Shimla news, शिमला। चुनाव परिणामों की गहमागहमी के बीच हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसे में सिलेंडर फटने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक रिश्ते में पिता व पुत्री थे। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।

father and daughter died after cylinder blast

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल में बलद्धारा इलाके की कसमैला पंचायत के भद्रवानी में रसोई घर में सिलेंडर फटने से पिता व पुत्री की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेहरचंद ( 62) पुत्र मेघू राम ने हाल ही में अपनी रिटायरमेंट के बाद नया मकान बनवाया था। रोजमर्रा की तरह मेहरचंद की पत्नी ने चाय के लिए पानी गैस पर चढ़ाया फिर खुद बाहर चली गई। लेकिन अचानक रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

खिड़की के पास बैठी मेहरचंद की दिव्यांग बेटी ममता (35) ने आग को देखा और शोर मचाया। आंगन में टहल रहा मेहरचंद रसोईघर की ओर दौड़ा और गैस सिलेंडर को लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगा। लेकिन सिलेंडर ने तेजी से आग पकड़ ली और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मेहर चंद और उसकी बेटी ममता के चिथड़े उड़ गए। जब मेहरचंद के घर से आसपास के लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी और घर को जलते हुए देखा तो वे आग को बुझाने दौड़े लेकिन आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते सबकुछ राख हो गया।

इसी बीच पंचायत प्रधान ने हटली थाना प्रभारी और सरकाघाट में फायरब्रिगेड को भी सूचित किया। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गांव वालों के साथ आग बुझाने लगी। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया, तब तक सब कुछ जल चुका था। जब पुलिस और ग्रामीण घर के अंदर गए तो मेहरचंद और उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई थी। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों शवों का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसी बीच राजस्व विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगजनी से हुई क्षति का आंकलन किया। एसडीएम बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+