हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और उनके एक सुरक्षाकर्मी में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वे और निजी सुरक्षा अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने लिखा कि गत दिनों किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से मैंने स्टाफ सहित गुरुवार की सुबह रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Education minister of Himachal Pradesh corona positive

शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनकी सेहत ठीक है और डॉक्टर के परामर्श के मुताबिक खुद को घर में आइसोलेट किया है। पिछले दो दिनों में शिक्षा मंत्री कैबिनेट मीटिंग समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। फेसबुक पर उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह अपने स्वास्थ्य की जांच कर अपने आप को आइसोलेट कर लें।

Education minister of Himachal Pradesh corona positive

हलांकि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर में अभी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं सामने आए हैं। शिक्षा मंत्री बुधवार को सचिवालय में मौजूद थे। वहीं उन्होंने बुधवार को ही हिमाचल प्रदेश के छात्रों की पढ़ाई के लिए जिओ टीवी चैनल का शुभारंभ भी किया था। इस कार्यक्रम में कई अधिकारी भी मौजूद रहे। उनसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी, महेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार समेत भाजपा को कई विधायक अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री समेत कुछ मंत्री कोरोना वायरस से मुक्त होने के बाद सचिवालय आ रहे थे। दो दिन पहले शिक्षा मंत्री कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे।

हिमाचल में 2506 मरीजों में कोरोना वायरस फिलहाल एक्टिव है। बुधवार को 154 मरीज संक्रमित मिले। वहीं प्रदेश में 18069 लोग इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। इस वायरस से संक्रमित 294 मरीजों की अब तक हिमाचल में मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार तक 20,898 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+