यहां कहर बनकर बरपी मोदी लहर, 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल कर कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर सबको हैरान कर दिया। वहीं, चुनाव लड़ रहे 37 प्रत्याशी जिनमें बहुजन समाज पार्टी के चार उम्मीदवार भी शामिल हैं, अपनी जमानत भी बचा नहीं पाए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनावों में कुल 45 प्रत्याशी चार चुनाव क्षेत्रों में मैदान में उतरे थे, लेकिन इनमें 37 प्रत्याशियों में से कोई भी कुल मतदान का न्यूनतम 16 प्वाइंट 67 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाया, जिससे 37 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव लड़ने के लिए इन्होंने चुनाव आयोग के पास बतौर सिक्योरिटी 25 हजार रूपए हर उम्मीदवार ने जमा करवाए थे।

उम्मीदवारों पर कहर बनकर बरपी मोदी लहर

उम्मीदवारों पर कहर बनकर बरपी मोदी लहर

प्रदेश में मोदी लहर इन उम्मीदवारों पर कहर बनकर बरपी, जिससे सबसे अधिक मंडी चुनाव क्षेत्र में 15 उम्मदवारों की जमानत जब्त हुई है, जिनमें सीपीएम के दलीप सिंह कैथ जिन्होंने 14838 मत हासिल किए, बसपा के शेष राम जिन्होंने 9060 मत हासिल किए और अपनी जमानत गंवाई। इसी तरह हमीरपुर व कांगड़ा से नौ-नौ प्रत्याशी तो शिमला से चार प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके।

प्रदेश में 33 हजार लोगों ने दबाया नोटा का बटन

प्रदेश में 33 हजार लोगों ने दबाया नोटा का बटन

रोचक बात यह है कि शिमला, कांगड़ा व हमीरपुर से बसपा प्रत्याशी नोटा वोटों से कम वोट ही ले पाए। कांगड़ा में बसपा प्रत्याशी केहर सिंह को 8866 मत लेकर संतोष करना पड़ा, हालांकि कांगड़ा में 11327 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। शिमला में बसपा उम्मीदवार व्रिक्रम सिंह को 7759 मत ही मिले, जबकि 8357 लोगों ने यहां नोटा का बटन दबाया। इसी तरह हमीरपुर में बसपा प्रत्याशी देश राज को 7095 मत मिले, जबकि 8926 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। प्रदेश में कुल 33 हजार लोगों ने लोकसभा चुनावों में नोटा का बटन दबाया, जबकि 8 हजार 208 वोट निरस्त हुए। सबसे अधिक हमीरपुर में 3322 मत निरस्त हुए, कांगड़ा में 2567 मत, मंडी में 1777 मत और शिमला में 1542 मत निरस्त हुए।

प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार

प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार

प्रदेश में भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है। कांगड़ा संसदीय सीट से बीजेपी के किशन कपूर पहली बार 4,77,623 रिकॉर्ड मतों के साथ लोकसभा पहुंचे हैं। उन्हें 7,25,218 वोट मिले हैं। कपूर के मुकाबले में कांग्रेस के पवन काजल मैदान में थे। काजल को 2,47,595 मत प्राप्त हुए हैं। शिमला संसदीय सीट से बीजेपी के सुरेश कश्यप 3,27,515 मतों से जीत हासिल की, उन्हें 6,06,183 वोट मिले। सुरेश कश्यप के मुकाबले कांग्रेस के धनीराम शांडिल थे। शांडिल को 2,78,668 मत मिले।

अनुराग ठाकुर ने लगाया जीत का चौका

अनुराग ठाकुर ने लगाया जीत का चौका

मंडी संसदीय सीट पर बीजेपी के राम स्वरूप ने 4,05,459 वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट से रामस्वरूप शर्मा को कुल 6 ,47,189 मत प्राप्त हुए। उनका मुकाबला पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा से था। आश्रय शर्मा को 2,41,730 वोट मिल पाए। रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगाया है। इस बार उन्हें 399572 वोटों से शानदार जीत मिली है। अनुराग को 682692 मत मिले। इस सीट पर उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को 283120 वोट ही मिल पाए। रामलाल ठाकुर इस सीट से चौथी बार हारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+