हिमाचल: एलोपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे देखें
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एलोपैथी फार्मासिस्ट भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कमीशन ने बीते साल सितंबर 2017 में पोस्ट कोड 586 के तहत हेल्थ डिपार्टमेंट में एलोपैथी फार्मासिस्ट के 142 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

सचिव ने बताया कि आवेदन आने के बाद 19 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 4387 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जबकि 2043 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कमीशन ने मेरिट के आधार पर 441 उम्मीदवारों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। परीक्षा का परिणाम विस्तार से जानने के लिये कमीशन की वेबसाइट पर जायें।
http://hpsssb.hp.gov.in/AllNotifications.aspx?id=3
http://hpsssb.hp.gov.in/UploadFiles/Notification (12).pdf












Click it and Unblock the Notifications