UP : कैराना में चुनावी ड्यूटी के दौरान लापरवाही के लिए मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

शामली, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अधिकारियों ने कैराना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही के लिए जोनल मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। साथ ही एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है।

UP election 2022 Action Recommended Against Zonal Magistrate For Negligence in Poll Duty In Kairana

जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन में मिली थी एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन

एसपी सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़ दिया गया था और पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड कर्मी भी वहां मौजूद नहीं थे। अधिकारियों के मुताबिक, जिला अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है और पुलिसकर्मी और होमगार्ड कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

नाहिद हसन की बहन ने की थी शिकायत

बता दें, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने ईवीएम को एक वाहन में रखने की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+