सेठ दुकान में गिन रहा था पैसे, ग्राहक आया और छीनकर भाग गया, देखिए वीडियो

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में लूट की लाइव वारदात सामने आई है। एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर आता है और हाथ में पैसे गिन रहे व्यापारी पर झपट्टा मारकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

theif caught on cctv who snatch money and ran away

यह मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के माजरा रोड स्थित दिव्य एजेंसी का है। जहां शाम के समय व्यापारी सुभाषचंद अपनी दुकान पर बैठकर पैसे गिन रहे थे तभी एक युवक ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया और सामान के रेट पूछने लगा। जैसे ही व्यापारी सामान के रेट बता रहा था तभी युवक ने अपने बैग से एक पर्ची निकाली और दुकानदार को दी और कहा कि यह सामान कितने का है। जैसे ही दुकानदार ने पर्ची लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो युवक व्यापारी के हाथ से पैसे लूटकर फरार हो गया।

लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से युवक दुकान के अंदर आता है और व्यापारी को अपनी बातों में लगाकर उसे पैसे लूटकर फरार हो जाता है। व्यापारी के साथ अचानक हुई इस वारदात से वह समझ नहीं पाया। पीड़ित व्यापारी ने लूट की घटना की वारदात आसपास के दुकानदारों को बताई और उनकी दुकान का ध्यान रखने के लिए कहा और वह स्कूटर लेकर लुटेरे बदमाश के पीछे दौड़ पड़े और उसे रेलवे रोड से पकड़ लिया। व्यापारी ने लूट के आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+