Shamali: चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, 25 दिन तक गोबर में छुपाकर रखी लाश

Shamali News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई ने भाई की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को गोबर के ढेर में दबा दिया और पुलिस को मृतक के लापता होने की सूचना दे दी। इस हत्याकांड का खुलासा 25 दिन तब हुआ जब गोबर के ढेर से मृतक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

चचेरे भाई ने डंडा मारकर की हत्या

चचेरे भाई ने डंडा मारकर की हत्या

मामला शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर की है। किसान जीत सिंह के यहां मध्यप्रदेश के जिला शहजोल निवासी पुष्पराज, विनोद, श्रवण उर्फ़ छोटू और प्रदीप नौकरी करते हैं। जिसमे विनोद और पुष्पराज चचेरे भाई थे। बता दें कि 11 दिसंबर की रात पुष्पराज ने अपने चचेरे भाई विनोद के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तभी दोनों के बीच मामूली बात को लेकर गाली-गलौच हो गई और विनोद ने पुष्पराज के सिर में डंडा मार दिया। इस प्रहार से पुष्पराज की मौके पर ही मौत हो गई।

गोबर में छुपाया शव

गोबर में छुपाया शव

पुष्पराज की मौत के बाद पुलिस के डर से आरोपी विनोद ने अपने साथी सरवन उर्फ छोटू के साथ मिलकर पुष्पराज के शव को बोरे में बंद कर घर से कुछ ही दूरी पर गोबर के ढेर में दबा दिया। साथ ही विनोद ने श्रवण को भी धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो उसकी भी हत्या कर देंगा। वहीं किसान अपने नौकर की तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुमशुदगी में दर्ज हुआ था केस

गुमशुदगी में दर्ज हुआ था केस

शामली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ पर एक जमींदार के यहाँ काम करने वाले मध्यप्रदेश के एक युवक ने अपने भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी और शव को कूड़े के ढेर में छिपा दिया और अफवाह फैला दी कि वह घर भाग गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब साथ मे काम करने वाले दूसरे युवक ने सारे मामले की जानकारी अपने मालिक को दी। भाई द्वारा की गई भाई की हत्या ने एक बार फिर भाई- भाई के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अगले दिन जब किसान जीतसिंह ने पुष्पराज के बारे में पूछा तो विनोद ने उसके लापता होने की बात कही। जीतसिंह विनोद को लेकर थानाभवन पहुंचे और पुष्पराज के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।

25 दिन बाद गोबर में मिला शव

25 दिन बाद गोबर में मिला शव

घटना के 25 दिन बाद शुक्रवार दोपहर को जब किसान ने कठोरता से पुष्पराज के बारे में श्रवण से पूछा तो उसने घटना का राज खोल दिया। इसके बाद घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी विनोद की निशानदेही पर पुष्पराज के शव को कूड़े के ढेर से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने किसान की तहरीर पर आरोपी विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+