जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान
जसप्रीत बुमराह की पहचान सिर्फ उनकी रफ्तार और सटीक यॉर्कर से नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विकेट निकालने की क्षमता भी उन्हें खास बनाती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो उनके विदेशी मैदानों पर दबदबे की कहानी बयां करता है।
बुमराह अब भारत के लिए विदेश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया है।

टॉम लैथम को बनाया शिकार
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन बुमराह ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में अपनी छाप छोड़ी। पहली पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था, दूसरी पारी में उन्होंने भारतीय टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। बुमराह ने सबसे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को 8 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद हेनरी निकोल्स को 22 रन पर अपना शिकार बनाया।
निकोल्स का विकेट इस मुकाबले में बुमराह के लिए खास बन गया। इस विकेट के साथ विदेशी मैदानों पर उनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 341 हो गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम था, जिन्होंने भारत के बाहर खेले गए 184 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 340 विकेट हासिल किए थे। बुमराह ने उनसे एक विकेट ज्यादा लेकर इस सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया।
कुंबले और जहीर खान अभी बुमराह से ऊपर
विदेशी मैदानों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 248 मैचों में 477 विकेट हासिल किए थे। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान 398 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कपिल देव ने विदेशी मैदानों पर 368 विकेट लिए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
कपिल देव से भी निकल जाएंगे आगे?
बुमराह के पास अब कपिल देव के 368 विकेट के आंकड़े को पार करने का मौका है। इसके लिए उन्हें अभी 28 और विकेट हासिल करने होंगे। जिस तरह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अपना दबदबा कायम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
