'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित एक्टर और गायक पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आज यानी 29 नवंबर 2026 (रविवार) को उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिवार से जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। पोस्ट में पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि आज से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई संबंध नहीं है।

पवन सिंह के पोस्ट ने मचाई हलचल
हालांकि इस इमोशनल मैसेज में पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई के लिए खास तौर पर प्यार जताया। पवन सिंह के मुताबिक मां और भाई रानू सिंह के लिए वह जिंदगी भर कुछ भी करने को तैयार हैं। एक्टर ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई, जिससे उनके पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

-पवन सिंह ने अपने पोस्ट में भोजपुरी भाषा में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि घर-परिवार के मामलों में उलझकर इंसान कई बार जीवन की बड़ी सीख और सिद्धांत भूल जाता है। काफी दुखी होने के बाद वह यह पोस्ट कर रहे हैं और भोजपुरी समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं।

-पवन सिंह ने लिखा- जब घर के चक्कर में पड़ जाले आदमी सब वेद शास्त्र भुला जाले आदमी, बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां, जिसने मुझे पैदा किया है। मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्‍य- पवन सिंह।

-पावर स्टार ने अपने मैसेज में कहा कि आज से उनका पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं रहेगा लेकिन जिस मां ने उन्हें जन्म दिया और उनके बड़े भाई रानू सिंह, उनके लिए वह हमेशा समर्पित रहेंगे। पवन सिंह ने अपने मैसेज के अंत में खुद को समाज और फैंस के परिवार का छोटा सदस्य बताते हुए अपनी बात खत्म की।

-पवन सिंह के इस बयान से साफ है कि वह किसी बात से बेहद आहत हैं लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने परिवार से संबंध खत्म करने जैसा फैसला लिया, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

2 दिन पहले प्यार को लेकर दिया था बयान

-पवन सिंह का ये पोस्ट ऐसे समय आया है, जब दो दिन पहले ही वह उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्यार को लेकर अपनी बात रख रहे थे। जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्रीराम कथा के मंच से उन्होंने कहा था कि प्यार करना कोई अपराध नहीं है और प्रेम को पाप मानना सही नहीं है।

-पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर प्रेम ही गलत है, तो पुण्य का अर्थ क्या रह जाएगा? पवन ने प्यार को पूजा, भावना और श्रद्धा बताते हुए कहा कि प्रेम के सही मायने समझने की जरूरत है। उनके इस बयान की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

नवरात्र में अक्षरा सिंह को लेकर भी कही थी बड़ी बात

-पवन सिंह हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर भी चर्चा में आए थे। बिहार के मुंगेर में नवरात्र के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से अक्षरा का जिक्र होने पर उन्होंने उनके प्रति अपनापन जाहिर किया था।

-पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को अपना बच्चा बताते हुए उनके माता-पिता को परिवार का हिस्सा कहा था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से तालियां बजाने की अपील की थी। पवन सिंह के इस बयान को उनके और अक्षरा सिंह के बीच पुराने विवाद के संदर्भ में देखा गया।

पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला भी चर्चा में

पवन सिंह की निजी जिंदगी लंबे समय से विवादों में है। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। बलिया की रहने वाली ज्योति ने अभिनेता के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है और उनके वैवाहिक जीवन में मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये मामला बलिया कोर्ट में विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने को लेकर भी पवन सिंह को अदालत की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।

दो शादियां, विवाद और तलाक तक पहुंचा रिश्ता

-पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी लेकिन 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पवन सिंह की जिंदगी को गहरा झटका दिया था। इसके बाद 6 मार्च 2018 को उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की।

-शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद सामने आने लगे। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनका जबरन गर्भपात कराया गया। हालांकि पवन सिंह ने पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वहीं पवन सिंह की ओर से भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की गई थी।

-फिलहाल परिवार से रिश्ता खत्म करने को लेकर पवन सिंह के हालिया पोस्ट ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को चर्चा में ला दिया है। उन्होंने अपने फैसले की वजह सार्वजनिक नहीं की है, ऐसे में इस मामले को लेकर आगे क्या सामने आता है, इस पर फैंस की नजर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+