BJP से मृगांका सिंह का टिकट कटने पर भड़के समर्थक, महापंचायत में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर बनी रणनीति

शामली। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका का पत्ता साफ करते हुए प्रदीप चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके बाद से मृगांका के समर्थकों में नाराजगी है। समर्थकों ने महापंचायत बुलाकर मृगांका सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने पर रणनीति बनी है। बता दें, कैराना से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी नकुड़ और गंगोह से अलग-अलग तीन बार विधायक रहे हैं।

टिकट कटने को बताया बीजेपी का षड़यंत्र

टिकट कटने को बताया बीजेपी का षड़यंत्र

महापंचायत में आए लोगों ने मृगांका सिंह के टिकट काटे जाने को लेकर बीजेपी का षड़यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह ने पार्टी को क्षेत्र में खड़ा किया है और उनकी एक अलग ही पहचान रही है। महापंचायत में सभी के विचार सुनने के बाद 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गया, जिसको यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह निर्णय लें कि आखिर आगे की रणनीति क्या होगी और किस तरीके से मृगांका सिंह को चुनाव लड़ाया जाएगा। महापंचायत में सभी के विचार सुनने के बाद 11 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगे की रणनीति पर बात की। इसके बाद करीब 1 घंटे बंद कमरे में बात की और एक निश्चित निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पार्टी के आलाकमान से बातचीत के बाद अपना निर्णय बताएंगे।

मृगांका ने जताया आभार

मृगांका ने जताया आभार

मृगांका सिंह ने महापंचायत में समर्थकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''आप सब यहां आए हैं मेरा मनोबल रखने के लिए, 10 जन्म भी कम हैं आपका आभार व्यक्त करने के लिए।'' वही मृगांका सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर बोलते हुए कहा कि अगर आपकी भावनाओं को पार्टी नेतृत्व पहले ही जान पाता तो आज परिस्थिति अलग होती। मैंने भी बाबूजी की तरह संकल्प लिया है आपकी सेवा करने के लिए। कुछ ताकतें मुझे घर बैठाना चाहती हैं। अब आप सब जो फैसला करोगे वह मैं मानूंगी। पार्टी मेरा परिवार है, पार्टी में कार्यकर्ता की हैसियत से ही पार्टी में हूं। जिस प्रकार आज आपने मुझे धैर्य बंधाया है अवसर आने पर उसे ऋण के रूप में चुकाऊंगी। पंचायत में जो वरिष्ठ बैठे हैं वह जिस रास्ते पर कहेंगे मैं उसी रास्ते पर चलूंगी।

निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं समर्थक

निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं समर्थक

मृगांका ने कहा, मेरे लिए ज्यादा दुखी ना हों, आप संगठित रहो समय हमारा भी आएगा विश्वास रखें। मृगांका सिंह ने पंचायत में आए लोगों को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि वह जैसा पंचायत के लोग कहेंगे वही मानेंगी और उनके हिसाब से ही चलेंगी। माहपंचायत में आए लोगों ने पंचायत में यह निर्णय लिया है कि वह मृगांका सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं और भारी मतों से जिताना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+