किडनैप कर नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने सभी 6 दरिंदों को पकड़ा, फिर 4 जमानत पर छोड़ दिए

UP Crime News in Hindi, शामली। यूपी में शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घंटों कॉम्बिंग की। मगर, पीड़िता का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामला मीडिया में आने पर पुलिस हरकत में आई। इस मामले में कुल 6 आरोपी पकड़े गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही समय बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को जमानत दे दी। जबकि, 2 अन्य जेल में ही कैद रहे।

किडनैप कर नाबालिग से दरिंदगी, नहीं हुई बरामदगी

किडनैप कर नाबालिग से दरिंदगी, नहीं हुई बरामदगी

अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने गंभीर मामले में बाकी आरोपियों को कैसे जमानत पर छोड़ दिया गया? पीड़िता का सुराग क्यों नहीं लग पाया है?
पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि पुलिस ने वारदात को गंभीरता से नहीं लिया है। वहीं, यह भी कहा है कि अगर पुलिस ने मदद नहीं की तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगी। बताया जा रहा है कि ​अब आने वाली 15 तारीख को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने पर रोते बिलखते मीडिया के समक्ष अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि आरोपियों ने तारीख से पहले ही उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। वहीं, उसने यह भी डर जताया है कि कहीं आरोपी उसकी बेटी की हत्या ना कर दें। किशोरी के बागपत कोर्ट में बयान होने हैं।

सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, मगर..

सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, मगर..

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी एक रात शौच के लिए घर से गई थी। तभी कुछ बदमाश गाड़ी में वहां आए और उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने अपहरण की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। मीडिया में इस मामले की खबर आने के बाद पुलिस पर दवाब बढ़ा। जिसके चलते पुलिस ने अभियोग दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। जिसमें चार लोग जमानत पर बाहर हो गए, जबकि दो जेल में बंद हैं। पीड़िता और उसकी मां एक भट्टे पर मजदूरी करती थीं।

महिला का पति व बेटे पहले से जेल में हैं: एएसपी

महिला का पति व बेटे पहले से जेल में हैं: एएसपी

वहीं, इस मामले में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कांधला थाना क्षेत्र एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी, कि उसकी पुत्री का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। जब छानबीन की गई तो पता चला कि उक्त महिला का पति और उसके बच्चे पहले ही एक हत्या के मामले में बागपत जेल में बंद हैं। उनके विरुद्ध भी महिला ने 156/3 में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+