शामली: शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और करीब 8 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। अब आरोपी ने दूसरी युवती से शादी रचा ली। अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर कम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Recommended Video

8 साल से कर रहा था यौन शोषण
दरअसल, वारदात जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को पड़ोस के ही युवक ने करीब 8 साल पूर्व वर्ष 2012 में बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक 8 साल से युवती का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि जब भी पीड़िता इसका विरोध करती थी, तभी आरोपी उससे शादी करने का दावा करता था और घटना को अंजाम दिया करता था। इस बीच कई बार पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपनी बहन की शादी पहले करने की बात कहकर बहलाता रहा, लेकिन अब आरोपी युवक ने एक अन्य युवती के साथ शादी रचा ली।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
जब इस बात का पीड़िता को पता चला तो पीड़िता इंसाफ के लिए कांधला थाने शिकायत लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की कोई मदद नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई तो कांधला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ उसके मुकदमे में खेल करते हुए कई धाराओं को कम कर मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications