इलाहाबाद की लड़की से FB पर दोस्ती, धर्म छुपाकर शादी, सऊदी अरब में बेचने का सौदा

Shamli News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवती ने एक मुस्लिम युवक पर फेसबुक पर नाम और धर्म बदलकर उससे दोस्ती की। युवक ने पहचान छुपाकर उससे शादी की और फिर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का सौदा ढाई लाख रुपये में कर दिया। इससे पहले कि आरोपी युवक उसको बेच देता, पीड़ित युवती उसके चंगुल से आजाद होकर थाने पहुंच गई और एसपी शामली से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

love fraud with a girl from allahabad in shamli

जानकारी के अनुसार, मामला शामली के गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र इलाके का है। इलाहाबाद की रहने वाली एक युवती बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शामली के गढ़ीपुख्ता इलाके रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर पर नाम और धर्म बदलकर उससे दोस्ती की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक ने प्यार का झांसा देकर उसे दिल्ली बुला लिया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपी युवक ने दबाव बनाकर उसके साथ शादी भी कर ली।

शादी के बाद उसे पता चला की जिससे वह प्यार करती है, वह लड़का मुस्लिम है। लेकिन शादी के बाद लड़के ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। लड़की के साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं अब आरोपी इस लड़की को कहीं बाहर बेचने के चक्कर में था और उसका तीन लाख में सौदा भी कर दिया था। लेकिन इससे पहले कि आरोपी लड़की को बेचता, उसे मोबाइल के जरिए पूरी कहानी पता चल गई। जिसके बाद पीड़िता गढ़ीपुख़्ता से भागकर एसपी ऑफिसपहुंच गई। पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

वहीं, इस मामले में शामली एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर संबंधित थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+