मना करने के बाद भी छिपकर प्रेमी से मिलती थी पत्नी, चाचा के साथ मिलकर पति ने मार डाला

शामली। शामली जनपद की झिंझाना पुलिस ने एक महिला के मर्डर का खुलासा किया है। खुलासा बेहद ही चौंकाने वाला था क्योंकि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पति ने की है। हत्यारे पति ने अपने चाचा व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और महिला के शव को घर में खाट पर डालकर मौके से फरार हो गए थे। पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने पत्नी के हत्याकांड की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्या में वांछित चौथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पति ने कई बार किया था विरोध

पति ने कई बार किया था विरोध

दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा का है। जहां कुछ दिन पहले महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला का नाम सोनिया है। उसकी शादी मंसूरा निवासी वाजिद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पूर्व मृतिका सोनिया के संबंध गांव के ही एक युवक से थे जिसपर वाजिद को पत्नी पर शक होने लगा था। वाजिद ने पत्नी को सुधरने के कई मौके दिए लेकिन पत्नी ने वाजिद की एक ना मानी और प्रेमी से छिप-छिपकर मिलती रही, जिससे आहत होकर वाजिद ने पत्नी सोनिया की हत्या की साजिश रची।

प्रेमी से बार-बार मिलती थी

प्रेमी से बार-बार मिलती थी

एक दिन सोनिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसी के पति वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे पति वाजिद के मुताबिक पत्नी सोनिया के उसी के गाँव के युवक से अवैध संबंध थे।

चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या

चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या

पति ने हत्या की इस वारदात को अंजाम अपने चाचा व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया है और सोनिया की हत्या कर शव को खाट पर डालकर मौके से फरार हो गए। झिंझाना पुलिस के लिए मर्डर की यह गुत्थी सुलझाना भारी पड़ रहा था लेकिन पुलिस को सोनिया की हत्या से सम्बंधित कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद आरोपी पति व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया और जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला परत दर परत खुलता चला गया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक अन्य अभियुक्त अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आखिरी आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+