PUBG खेलते-खेलते बिहार की लड़की से यूपी के लड़के को हुआ प्यार, फिर लड़के ने उठाया ये कदम

शामली, मई 18: खबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले से है। यहां पबजी खेलते-खेलते एक लड़के की बिहार की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। हालांकि यह लव स्‍टोरी उस समय अधूरी रह गई, जब लड़के ने अपने परिवार के अडिग रवैये के चलते सुसाइड कर लिया।

boy extreme step after family denied for marriage

दरअसल, युवक शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक पबजी गेम खेलने के दौरान बिहार की रहने वाली एक युवती के करीब आ गया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनों ने साथ जीने मरने की कस्मे तक खा लीं। एक एक दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। उसने लड़की से यूपी आने को कहा।

लड़की बिहार की रहने वाली थी और लड़के से शादी करने के लिए वो उत्तर प्रदेश के शामली पहुंच गई। लड़की को अपने घर देखकर लड़के का परिवार हैरान रह गया। इतना ही नहीं, जब लड़की के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी। जिसके बाद लड़की के परिजन शामली पहुंचे और लड़की को अपने साथ लेकर वापस बिहार लौट गए।

लड़के ने जहर खाकर दी जान
गर्लफ्रेंड के चले जाने और शादी करने की जिद पर अड़े लड़के के परिवार ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उसने जहर खा लिया। वहीं, हालत बिगड़ने पर उसे तत्‍काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। लड़के की मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+