शाहजहांपुर: वैन में लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में वैन में लिफ्ट देकर एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वैन के ड्राइवर ने लिफ्ट देकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसएसपी अपर्णा गौतम का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

woman physically attacked by van driver in shahjahanpur

एक साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी महिला

घटना पुवायां थाना क्षेत्र की है। महिला अपने एक साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी, तभी रास्ते में सवारी नहीं मिलने पर महिला को रास्ते से गुजर रहे चालक ने लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। महिला वैन में बैठ गई। महिला का आरोप है कि ड्राइवर उसे सूनसान इलाके में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला ने पूरी घटना अपने परिवारवालों को बताई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से वैन की पहचान करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वैन को भी कब्जे में ले लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।फिलहाल, पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+