चिन्मयानंद केस: SIT Team को एसएस कॉलेज के पास स्थित नाले में मिले कई अहम दस्तावेज

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण के मामले में शनिवार को शाहजहांपुर पहुंची। इस दौरान एसआईटी टीम ने एसएस कॉलेज के छात्रा आवाज की जांच की। टीम को सूचना थी कि छात्रा ने अपना सामान कॉलेज में ही छुपा रखा है। सूचना पर एसआईटी टीम ने आश्रम और कॉलेज के पास के नाले को खंगाला, जहां से उन्हें कई अहम दस्तावेज मिले है।

Swami Chinmayanand Case: SIT team recovered bags and documents from drain

दरअसल, एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम के बाहर से गुजर रहे नाले में सुराग तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की टीम ने पीड़िता के माता-पिता और कॉलेज स्टाफ से कड़ाई से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान कैमरे वाला चश्मा और कई अहम दस्तावेज नाले में फेंके जाने की बात निकल कर सामने आई थी। इसी आधार पर एसआईटी की टीम नाले को खंगालने में लगी हुई है।

Swami Chinmayanand Case: SIT team recovered bags and documents from drain

बता दें कि अभी तक एसआईटी को कई फाइलें मिली है। लेकिन एसआईटी उस चश्मे की तलाश कर रही है, जिससे लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया था। ऐसे में अगर एसआईटी के हाथ अहम सबूत हाथ लगते हैं तो चिन्मयानंद और छात्रों की मुसीबत बढ़ सकती है। आपको बता दें एसआईटी की टीम ने कॉलेज में हॉस्टल में छात्रा के कमरे की तलाशी लेने के बाद कॉलेज प्रांगण भी काफी देर तक खंगाला। इसके बाद पास के नाला की भी तलाशी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+