Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वामी चिन्मयानंद केस: जेल से रिहा हुई छात्रा, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगा था आरोप

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद छात्रा की बुधवार को रिहाई हो गई। आरोपी छात्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद बुधवार शाम 6:30 पर छात्रा जेल से रिहा कर दी गई। जेल से रिहा होने के बाद छात्रा अपने घर के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हो गई।

swami chinmayanand case law student released from shahjahanpur jail

बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी ने मामले की जांच की थी, जिसके बाद 20 सितंबर को चिन्मयानंद को जेल भेज दिया गया था और 25 सितंबर को लॉ कॉलेज की छात्रा को 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेज दिया गया था। साथ ही इस छात्रा के तीन दोस्तों को भी जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को छात्रा को जेल से रिहा किया गया है। जेल से रिहा होने के बाद छात्रा भारी सुरक्षा के बीच में घर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान छात्रा के पिता ने कहा कि इस मामले में उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+