छात्रा ने शिक्षक को घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर परिजनों से की ये डिमांड

शाहजहांपुर। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वह शर्मसार कर देने वाली है। दरअसल, एक छात्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक को अपने घर बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिक्षक को बंधकर बनाकर उसके परिजनों से 15 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

student called teacher home and make video with help of friends

पुलिस की मानें तो शाहजहांपुर पुवायां थाना क्षेत्र के भिलावा गांव निवासी शिक्षक नेता व स्कूल संचालक मनोज यादव की उस छात्रा से पुरानी पहचान थी। छात्रा भी शाहजहांपुर जनपद की ही रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि इन दिनों उसने मेरठ के एक स्कूल में बीएड में दाखिला ले रखा था। छात्रा का दाखिला भी मनोज के द्वारा ही कराये जाने की बात कही जा रही है।

अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त होने के बाद मनोज ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसे फोन कर कहा था कि वह मुरादाबाद में है और पैसे खत्म हो जाने की वजह से परेशानी में पड़ गई है। मनोज ने एकाउंट में पैसे डाल देने की बात कही मगर छात्रा उसे मुरादाबाद बुलाने की जिद करने लगी। किसी काम से बरेली आया शिक्षक मनोज छात्रा के झांसे में आकर मुरादाबाद पहुंच गया तो फिर छात्रा ने कहा कि वह मुरादाबाद में नहीं बल्कि कुछ दूर संभल में है। इसके बाद मनोज संभल पहुंच गया।

शिक्षक जब छात्रा के घर में दाखिल हुआ तो चाय नाश्ते से उसका सत्कार हुआ मगर कुछ ही देर में उसके साथ ऐसा हो गया, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था। पुलिस का कहना है कि शिक्षक मनोज को कमरे में बैठाकर नाश्ता कराया गया तो उसे लगा कि सबकुछ ठीक है। इसी बीच दो महिलाएं कमरे में दाखिल हुईं और यह कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया कि तुम यहां क्या कर रहे हो। अचानक चार पांच युवक वहां आये और मनोज को जबरन नंगा कर उसकी तस्वीरें खींच लीं और सुमन के साथ वीडियो बना ली। इस मामले में पुलिस ने दिलदार, एहसान, अर्शी, आशीष, आशीष और सुमन को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+