शिवपाल यादव के प्रत्याशी ने किया दावा- 22 लाख वोटों से जीतूंगा, लेकिन वोटर केवल 20 लाख

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर सुरक्षित सीट से प्रसपा (pragatisheel samajwadi party) ने पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन इस प्रत्याशी को यह नहीं पता कि इस जिले में कितने मतदाता है। बता दें कि प्रसपा प्रत्याशी खुद 20 से 22 लाख वोटों से जीत की बात कर रहा है। जबकि इस सीट पर मात्र 20 लाख ही मतदाता है। हालांकि इस पूर्व सैनिक व प्रत्याशी ने देश के पीएम से लेकर पार्लियामेंट मे बैठने वाले बड़े-बड़े नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि सरहदों में खड़े होकर सैनिक देश की रक्षा करते है। लेकिन देश के बीजेपी नेता पीएम मोदी को सेना का चौकीदार बता रहे हैं।

पीएम मोदी पर बोला हमला

पीएम मोदी पर बोला हमला

दरअसल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने यूपी के शाहजहांपुर में सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक नरवीर सिंह कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है। नरवीर सिंह कठेरिया 6 अप्रैल को नामांकन करेंगे। उससे पहले उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम देश की जनता को ठगा है। वह देश का चौकीदार कहलाते है। लेकिन देश का चौकीदार कौन है ये उन्हें समझना चहिए। देश की सरहद पर शहीद होने वाले उन सैनिकों के परिवार से पूछो की देश का चौकीदार कौन है। देश का चौकीदार सैनिक है।

भाजपा नें सैनिकों को नहीं मिला सम्मान

भाजपा नें सैनिकों को नहीं मिला सम्मान

उन्होंने यहां तक कहा कि एक शहीद सैनिक के परिवार ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। उसको पीएम मोदी की सरकार में सम्मान नहीं मिला। ऐसे में हम उन शहीद फौजियों को सम्मान देने के लिए ही जनता के बीच आए है। उनका कहना है कि अगर देश की जनता का दर्द जानना है तो पीएम मोदी देश की सरहद पर जाए और वहां पर तैनात उन सैनिकों से बात करे, उनके दर्द को जाने तब उन्हे पता चलेगा कि आखिर दर्द क्या होता है। देश मे ऐसे नेता है जो पार्लियामेंट में बैठे है। जबकि उनको देश में रहने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल

प्रत्याशी ने किया दावा- 22 लाख वोटों से जीतूंगा

प्रत्याशी ने किया दावा- 22 लाख वोटों से जीतूंगा

हालांकि जब पूर्व सैनिक प्रत्याशी से कितनी बड़ी जीत का सवाल पूछा तो वह बहक गए। जनपद शाहजहांपुर में करीब 20 लाख वोट है। लेकिन उन्होंने अपनी जीत का दावा कर दिया कि वह 20 से 22 लाख वोट से जीतेंगे। उसके बाद पास में बैठे जिलाध्यक्ष अग्निवेश गुप्ता ने उनकी गलती का अहसास कराया। हालांकि जीत दावा काफी चर्चा का विषय बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+