शर्मनाक: बेर तोड़ने गई 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अल्लाहगंज थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो आरोपी घटना के बाद से फरार है।

physical attack in minar girl

जानकारी के अनुसार, घटना शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना के एक गांव की है। यहां एक 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तबी बच्ची बेर तोड़ने के लिए खेत में चली गई। आरोप है कि गांव का रहने वाला करीब 20 साल का युवक वहां आया और बच्ची को जबरन पकड़ लिया। आरोपी युवक बच्ची को उठाकर पास के गन्ने के खेत मे ले गया। जहां उसने बच्ची के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बच्ची अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने के बाद बेहोश हो गई। पीड़िता के परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि पीड़िता बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर एक युवक को नामजद करते हुए पास्को एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+