Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचा युवक, पत्नी से मांगा तमंचा और सीने में मार ली गोली

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बहन की तिलक से एक दिन पहले भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। युवक जिला अस्पताल मे ठेके पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। ड्यूटी बीच से ही छोड़कर घर पहुंचा और पत्नी से तमंचा मांगा। इसके बाद घर के बाहर जाकर खुद को गोली मार ली। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों के पता लगाने मे जुट गई है।

ड्यूटी छोड़कर पहुंचा घर

ड्यूटी छोड़कर पहुंचा घर

घटना थाना चौक कोतवाली के ककरा खुर्द मोहल्ले की है, जहां 24 वर्षीय केशव अपनी पत्नी शिवानी, डेढ़ साल की बेटी और दो महीने के बेटे के साथ रहता था। केशव जिला अस्पताल में ठेके पर सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। बुधवार की सुबह 6 बजे से वह ड्यूटी पर गया था। दो बजे छुट्टी होना थी, लेकिन वह 11 बजे ही अस्पताल से ड्यूटी छोड़कर घर चला गया।

घर से 15 कदम की दूरी पर जाकर सीने में मारी गोली

घर से 15 कदम की दूरी पर जाकर सीने में मारी गोली

मृतक की पत्नी शिवानी के मुताबिक, घर में आते ही केशव ने तमंचा मांगा। पूछने पर कहा कि दोस्त को देना है। इसके बाद घर से बाहर करीब 15 कदम की दूरी पर एक पेड़ के पास जाकर सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन बाहर आए तब तक केशव की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मे जुट गई है।

एक दिन बाद था बहन का तिलक

एक दिन बाद था बहन का तिलक

परिजनों के मुताबिक, मृतक केशव के मामा की बेटी गुरुवार को तिलक है। उसकी तैयारियां की जा रही है। घर में मेहमानों का आना जाना लगा है। केशव को भी तिलक मे आना था, लेकिन तिलक मे आने से पहले ही केशव ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की ये साफ नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह हो सकती है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+