शाहजहांपुर: हाईवे पर मौत बन दौड़ी डीसीएम, मामा-भांजे को रौंदा, मासूम समेत 6 घायल

uttar pradesh news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक डीसीएम मौत बनकर दौड़ी। उसने पहले तो ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी, फिर कार से टकराती हुई हाईवे किनारे खड़े दो लोगों को कुचल भागी। चपेट में आए दोनों लोग एक दूसरे के मामा-भांजे थे। छह अन्य लोग भी तेज रफ्तार डीसीएम की वजह घायल हुए। घटनास्थल के मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत से गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं, दो मौतों (मामा-भांजे) की सूचना जब उनके परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।

Hit and run: DCM Vehicle Hits tractor and car, two death and 6 injured at shahjahanpur

मामला थाना तिलहर के बिलहरी गांव के पास है, जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पहले ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। खुद को पकड़े जाने के डर से डीसीएम ड्राईवर ने गाड़ी भगाई तो आगे चल रही कार को टक्कर मारी। जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक नवजात शिशु भी गंभीर हो गया। वहीं, मामा-भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम ड्राईवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Hit and run: DCM Vehicle Hits tractor and car, two death and 6 injured at shahjahanpur

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर अनुराग पराशर का कहना है कि एक्सीडेंट में कुल 6 लोग घायल हुए है। घायलों को बरेली रेफर कर दिया है। दो के शव लाए गए हैं, जिनको मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+