मां-बाप के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर ने रची अपहरण की साजिश, नाम बदलकर दूसरे राज्य में कर रहा था नौकरी

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जहां हिस्ट्रीशीटर ने खुद के अपहरण की साजिश रची। सात साल पहले से दूसरे राज्य में रहकर नौकरी करके पैसा अपने परिवार को भेज रहा था। लेकिन इधर हिस्ट्रीशीटर के परिजन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस अब आरोपी के परिवार पर भी कार्रवाई की बात कर रही है।

मां-बाप के साथ मिलकर बनाया प्लान

मां-बाप के साथ मिलकर बनाया प्लान

घटना थाना मिर्जापुर के इसलामनगर गांव की है। यहां के रहने वाले गुड्डू पुत्र असगर पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। गुड्डू ने इलाके के रहने वाले लोगों से काफी पैसा उधार ले रखा था। जिसको वह वापस नहीं लौटा पा रहा था। गुड्डू अपने इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। लेकिन आरोपी गुड्डू के माता-पिता ने एक साजिश रची। जिसके चलते उन्होंने इलाके के रहने वाले पांच लोगों पर सात माह पहले गुड्डू को जान से मारने के इरादे से अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी गुड्डू के माता-पिता ने एसपी लेकर बड़े आधिकारियों पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था। उसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो सब मामला सामने आ गया। जांच मे पता चला कि गुड्डू का अपहरण नहीं किया गया है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर साजिशन दूसरे लोगों को फंसाने के लिए अपहरण का आरोप लगाकर खुद गायब हो गया है। जो दूसरे राज्यों में रहकर नौकरी कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने युवक को हरियाणा से पकड़ा है।

नाम बदलकर की नौकरी

नाम बदलकर की नौकरी

गुड्डू के मुताबिक उसने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। दूसरों को फंसाने के लिए मां ने थाने मे पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह दूसरे राज्यों मे नाम बदलकर रह रहा था। कुछ दिन बरेली में रहकर नौकरी करके पैसा अपने माता-पिता को भेजता था। माता-पिता मेरे भेजे पैसों से परिवार चलाते और जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था उनको गिरफ्तार करने का पुलिस पर दबाव भी बना रहे थे।

हरियाणा से पकड़ा

हरियाणा से पकड़ा

वहीं एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि पहले युवक ने खुद का अपहरण करने का आरोप लगाकर उनके माता-पिता ने पांच लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन जांच मे पता चला कि युवक नाम बदलकर दूसरी जगह पर नौकरी कर रहा है। ऐसे में उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+