यूपी: 6 महीने से सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन में शामिल महिला रोते हुए बोली- पति ने छोड़ दिया मुझे

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सैंकड़ों की तादाद में अनुदेशकों ने धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर अनुदेशक काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ महिलाएं रोती नजर आईं। इन अनुदेशकों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही उनकी मांग है कि 17 हजार रुपए वेतन चाहिए है। ये हम भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं। अब तो कोर्ट ने भी 17 हजार रुपए वेतन देने पर मोहर लगा दी है। सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों रही है।

government employees didnt got salary of six months

दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र खिरनीबाग रामलीला मैदान में शुक्रवार को सैंकड़ों की तादाद में अनुदेशकों का इकट्ठा होना शुरू हो गया। उसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उसके बाद सभी अनुदेशक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इन सरकारी कर्मचारियों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उनकी मांग है कि हमें अब 17 हजार रुपए वेतन चाहिए। ये हमारा हक है, क्योंकि अब कोर्ट ने भी इस मोहर लगा दी है। अपना दर्द सुनाकर कई महिलाएं रोने भी लगीं। इनमें एक अनुदेशक ऐसी थी जिसको पति ने छोड़ दिया था और उसके पास खर्चे के लिए पैसे नहीं थे। उसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसका कहना है कि आखिर हम पैसे किस्से मांगे। अनुदेशकों ने मांगे पूरी न होने पर परिवार समेत आत्मदाह की धमकी दी है।

government employees didnt got salary of six months

वहीं अनुदेशक अपर्णा ने रोते हुए बताया कि उसे पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उसके पति ने भी छोड़ दिया है। परिवारिक मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। काफी ज्यादा पैसे खर्च हो चुके हैं। मेनहत के बाद भी सरकार पैसा नहीं दे रही है। मेरे ऊपर पचास हजार रुपए का कर्ज हो चुका है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सरकार हमारा वेतन दे और अब हम 17 हजार रुपए वेतन चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+