चिन्मयानंद का वकील बोला- 'छात्रा है मुख्य आरोपी, जो वीडियो आया है उससे यह साफ हुआ'

शाहजहांपुर। लॉ की स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न करने के मामले में जेल में बद चिन्मयानंद के वकील ने उस गर्ल स्टूडेंट को ही मुख्य आरोपी कहा है। चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने कहा कि छात्रा ने अपनी गैंग बनाकर चिन्मयानंद को फंसाया। चिन्मयानंद को बदनाम करने की साजिश रची। चिन्मयानंद निर्दोष हैं, दोषी तो वो छात्रा है। उस पर गैंगस्टर वाली धारा लगनी चाहिए।'' ओम सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंंने चिन्मयानंद का पक्ष लेते हुए कहा कि छात्रा का साथ मीडिया ने दिया, जिसकी वजह से बुजुर्ग स्वामी को जेल में पहुंचा दिया गया।

chinmayanand swami

बकौल ओम सिंह, ''उक्त छात्रा ने एक साल तक यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप चिन्मयानंद पर लगाया है। मगर, उस एक साल में वह खुश होकर सब जगह घूमती रही है। उसने नैनीताल के भी अपने कुछ फोटो फेसबुक पर अपलोड किए हैं। इन फोटो को देखकर नहीं लगता कि छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ है। क्या वह पीड़ित है? नहीं, वह तो मुख्य आरोपी है। अब उसका जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे साफ हो गया है कि उसने चिन्मयानंद को फंसाया है।''

बता दें कि, चिन्मयानंद को जेल होने के बाद छात्रा को भी पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बाद में एसआईटी ने छात्रा को जेल भेज दिया। अब सोशल मीडिया पर छात्रा का कार के अंदर रंगदारी की बात कबूलते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिस पर चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+