ASI बेटा अपनी बीवी-बेटी साथ ट्रेन में चढ़ने के लिए आगे बढ़े, पीछे से आ रही मां रेलवे स्टेशन से लापता

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। लखनऊ मे सीआरपीएफ के डीआईजी ऑफिस में तैनात सहायक उपनिरीक्षक की मां यूपी के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गायब हो गई हैं। बीते 17 मार्च 2019 को सहायक उपनिरीक्षक अपने मां और पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। लेकिन अचानक उनकी मां स्टेशन से गायब हो गईं।

17 मार्च को हुईं लापता

17 मार्च को हुईं लापता

एएसआई ने तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर जीआरपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। मामला 17 मार्च 2019 को शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का है। थाना बंडा निवासी संजय सिंह चौहान लखनऊ मे सीआरपीएफ डीआईजी आफिस मे सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है।

लखनऊ जा रहा था परिवार

लखनऊ जा रहा था परिवार

तहरीर मे बताया कि वह 17 मार्च को मां संध्या देवी पत्नी पम्मी सिंह और बेटी के साथ रेलवे स्टेशन आए थे। यहां से वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। तहरीर में बताया कि जब सब लोग प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बैठे थे। तब 20 से 25 साल के दो युवक मेरी मां के पास आकर बैठे गए। उसके बाद वह मेरी एक साल की बेटी के फोटों खींचने लगा। उसके बाद मेरी मां से बातचीत करना शुरू दी।

पीछे से आ रही मां अचानक लापता

पीछे से आ रही मां अचानक लापता

57 साल की बुजुर्ग महिला संध्या देवी सोने के आभूषण पहने थी। तभी जब ट्रेन आई तो पत्नी, बेटी को लेकर वह ट्रेन में बैठने चल दिया। पीछे पीछे मां भी ट्रेन के करीब आ रही थी। लेकिन अचानक मां गायब हो गईं। उसके बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। उनकी काफी तलाश कर चुके हैं। उसके बाद जीआरपी पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। परिवार ने आशंका जताई है कि सोने के आभूषण पहने मां का अपहरण किया गया है। उनकी जान को खतरा है। जल्द गुमशुदा महिला को बरामद करने की मांग की है। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार पाण्डेय का कहना है कि बुजुर्ग महिला स्टेशन से गायब हो गई थी। जिसकी तहरीर मिल गई है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+