यूपी: 'राशन नहीं मिलेगा तो क्या मर जाओगी', ऑफिस बाबू की बात सुन रो पड़ी गरीब महिला

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जिलापूर्ति कार्यालय का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विभाग के बाबू और कर्मचारी जमकर फायदा उठा रहे हैं। कार्यालय आने वाले फरियादियों को अभद्रता करके भगाया जाता है। ऐसी ही एक महिला कार्यालय आई थी। उसका राशन कार्ड सिंधौली कस्बे से खुटार के लिए स्थानांतरित होना था। लेकिन उस महिला को आफिस के अंदर नहीं जाने दिया गया। जैसे-तैसे महिला ने ऑफिस के अंदर गई तो बाबुओं ने महिला से कहा कि राशन नहीं मिलेगा तो क्या मर जाओगी। इसके बाद महिला के आंखों मे आंसू आ गए और वह बाहर आ गई। फिलहाल इस मामले में पीएम मोदी और सीएम योगी से ट्वीट करके शिकायत की गई है।

पीड़िता की आंखों से छलके आंसू

पीड़िता की आंखों से छलके आंसू

खुटार कस्बे की रहने वाली महिला राम देवी जिलापूर्ती कार्यालय आई थी। पीड़िता राम देवी के आखों मे आंसू थे। उन्होंने बताया कि वह सिंधौली कस्बे में रहती थी। लेकिन कुछ माह पहले वह खुटार कस्बे मे रहने लगी है। लेकिन मेरा राशन कार्ड सिंधौली का बना है। इसलिए खुटार कस्बे में कोटेदार राशन नहीं देता है। पिछले दो माह से वह जिलापूर्ती कार्यालय के चक्कर काट रही है। लेकिन यहां कह दिया जाता है कि बाद में आना।

'चुनाव बाद आना'

'चुनाव बाद आना'

राम देवी के मुताबिक अब उसको गेट के अंदर भी जाने नहीं दिया जा रहा। उसका कहना है कि जिलापूर्ती कार्यालय से खुटार कस्बा करीब 70 किलोमीटर दूर है। ऐसे में काफी पैसे खर्च हो चुके हैं। अब यहां जैसे-तैसे ऑफिस में जाने को मिला तो अंदर बैठे बाबू से राशन कार्ड स्थानांतरित करने की बात की तो वह अभद्रता करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राशन नहीं मिलेगा तो क्या मर जाओगी। आचार संहिता मे सभी अधिकारी लगे हुए हैं। चुनाव बाद आना। उसके बाद गुस्साए बाबू ने कागज भी फाड़ दिए। महिला अपनी आंखों मे आंसू और हुई बेइज्जती के बाद आफिस के बाहर आ गई।

जिलापूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार

जिलापूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार

इस तरह की अभद्रता सिर्फ इस महिला के साथ नहीं हुई है। ऐसा वहां पर आए सभी फरियादियों के साथ हो रहा था। आफिस के गेट पर ताला लटका दिया गया था। आफिस के अंदर सभी बाबू काम कर रहे थे। लेकिन उन बाबुओं के पास फरियादियों से मिलने का वक्त नही था। गेट पर खङे एक होमगार्ड को फरियादियों से मिलने के लिए लगा दिया गया था। वह फरियादियों से एप्लीकेशन लेकर उनको जाने के लिए बोल देता था। यहां का जिलापूर्ति विभाग आये दिन भ्रष्टाचार के मामले मे सुर्खियों मे रहता है। इस मामले पर कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+