MP News: पत्नी गई मायके तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ते ही चौंक गए पड़ोसी
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मृतक की पत्नी और बच्चे एक सप्ताह पहले माइके गए थे। युवक घर में अकेला ही था, जिसने मगंलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव का रहने वाला प्रकाश पिता जीत लाल बैगा उम्र 25 वर्ष अपने घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बच्चे माइके गए हुए थे, युवक ने मंगलवार को फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
पड़ोसी जब प्रकाश के घर पहुंचे तो उसका दरवाजा बंद था तब पड़ोसी ने प्रकाश को काफी देर तक आवाज दी लेकिन प्रकाश ने दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद पड़ोसी युवक ने आसपास के लोगों को बुलाया और शंका के आधार में दरवाजा तोड़ दिया।दरवाजा तोड़कर लोगों ने देखा तो युवक फांसी में लटका हुआ मिला।
घटना देख मामले की जानकारी स्थानी लोगों ने पुलिस को दी, सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और मृतक युवक के शव को अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रहे हैं। किन कारणों से युवक फांसी पर झूला है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications