Shahdol News: पेशाब कांड से फिर शर्मसार मध्य प्रदेश, शहडोल में खाकी पर हैवानियत का दाग
Shahdol News: सीधी पेशाब कांड जैसी घटना से मध्य प्रदेश फिर शर्मसार हुआ है। एक युवक ने शहड़ोल पुलिसकर्मियों पर पेशाब कर गंदी हकरत करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में दलित युवक ने पुलिस पर पेशाब कर गंदी हरकत करते हुए मरपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित हीरालाल ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि जयसिंहनगर थाने में कार्यरत एएसआई महेंद्र बागरी और महेंद्र पांडेय सहित दो अन्य पुलिस कर्मी बीती रात्रि उसके घर पहुंचे। घर से उसे जबरन उठा कर टेटका मुरका के जंगल ले गए और वहां सीएम हेल्प लाइन की शिकायत बंद करने के लिए मजबूर करने लगे। पीड़ित युवक के द्वारा मना करने पर महेंद्र बागरी और महेंद्र पांडेय द्वारा मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस वाले गंदी हरकत करते हुए उसके ऊपर पेशाब कर दिया।
प्रताड़ना के बाद पुलिस वाले हीरालाल को वही छोड़कर वापस चले गए। जिसके बाद पीड़ित हीरालाल ने घटना की शिकायत क्षेत्रीय विधायक से लेकर संबंधित थाने में की। संभागीय मुख्यालय में बैठे पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।
वहीं, इस पूरे घटना में शहड़ोल एडिशनल एसपी अंजूलता पटले के द्वारा बताया गया कि शिकायत प्राप्त हुई है। हीरालाल ऑफिस आकर खुद शिकायत देकर गया है। घटना की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। हीरालाल के ऊपर भी मामला दर्ज था और चालानी कार्रवाई भी न्यायालय में पेश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications