Shahdol News : दो शावकों के साथ ब्यौहारी क्षेत्र में अठखेलियां करती दिखी बाघिन, इलाके में दहशत

Shahdol News : जिले के ब्यौहारी इलाके में इन दिनों एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ नजर आ रही है। लगातार इलाके के आसपास बाघिन दिखने से क्षेत्रवासी में डर पनप रहा है। बाघिन अपने दो शावकों के साथ ब्यौहारी क्षेत्र के वार्ड नंबर 5-6 से लगे जंगल में नाले के समीप देखी गई है। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी है।

Two cubs, tigress

17 नवंबर की सुबह रेलवे स्टेशन जा रहे एक व्यक्ति को बाघिन दिखी तो उसने दूर से बाघिन का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते हुए सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने नाले के आसपास चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन बाघिन अभी भी इसी इलाके में उसी क्षेत्र पर मौजूद है। ब्यौहारी का जंगल बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लगा हुआ है, इसलिए यहा बाघों का आना-जाना लगा रहता है।

शहडोल के घियार में बाघों का मूवमेंट

शहडोल के जयसिंहनगर के घियार गांव में बाघ के हमले में बच्चे की मौत के बाद अब इलाके ग्रामीण दहशत में हैं। इलाके के आसपास अभी भी चार से पांच बाघों का मूवमेंट है। गुरुवार को बाघ ने ग्राम पोड़ी में 1 गाय को भी अपना निवाला बनाया है, जिसकी मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+