Shahdol News : PPE किट व रेनकोट पहनकर आए चोर, चोरी नहीं कर पाए तो तोड़ डाला ATM
Shahdol News : शहडोल के बुढ़ार रोड़ स्थित एटीएम में चोरों ने चोरी करने का अनोखा तरीका निकाला। यहां चोर चोरी करने के लिये पीपीई किट व रेनकोट पहनकर आये ताकि किसी भी तरह उनको कोई पहचान ना पाए। हालांकि चोरों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन पीपीई किट और रेनकोट पहने होने के कारण पुलिस अभी तक अंधेरे में ही तीर मार रही है। पुलिस चोरों की तलाश में अब अन्य सुरागों की तलाश में जुटी हैं।

शहडोल के बुढ़ार रोड़ स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरों ने तोड़फोड़ की है। हालांकि, यह प्रयास सफल नहीं हो सका और एटीएम मशीन में रखा हुआ रुपया सुरक्षित बच गया। घटना, रविवार देर रात लगभग 3 बजे की है। लेकिन सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है।
एटीएम मशीन के अंदर और बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर की तस्वीर कैद हुए हैं। जिनमें से 1 चोर ने झिल्लीदार सफेद कलर का रेनकोट और दूसरा नीली कलर का PPE कीट पहने हुए है। उन्होंने मुंह को काले गमछे से ढका है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वही पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
कोतवाली थाने में शिकायत
घटना की शिकायत दूसरे दिन थाना कोतवाली में बैंक प्रबंधक नीरज द्विवेदी ने की है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 511,457, के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच सहायक उप निरीक्षक गिरीश शुक्ला को सौंपी गई है।
डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी
इस संबंध में सिटी डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी दी कि, एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ हुई है। जिसकी शिकायत बैंक के द्वारा की गई है। कुछ सीसीटीवी वीडियो मिले हैं, उसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं, जो तोड़फोड़ कर रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications