Shahdol में PM Narendra Modi चखेंगे कोदो भात और कुटकी खीर का स्वाद, देसी अंदाज में करेंगे भोजन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को पकरिया ग्राम में आगमन हो रहा है। पकरिया गांव में लगभग 4700 लोग निवास करते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री देसी अंदाज में जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर कोदो भात-कुटकी खीर ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार तैयार जा रहा है।
प्रधानमंत्री शहडोल जिले के स्थानीय जनजातीय, संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत होंगे। यह दिन शहडोल के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन होगा। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री देसी अंदाज में जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर कोदो भात- कुटकी खीर ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार तैयार जा रहा है।

कुछ ऐसी है पकरिया गांव की संस्कृति
पकरिया गांव का जनजातीय समुदाय अद्भुत एवं अद्वितीय है यहां के जनजातियों के रीति रिवाज, खानपान, जीवन शैली सब अविस्मरणीय है। जनजातीय समुदाय प्राय: प्रकृति सान्निध्य में रहते हैं। पकरिया गांव के जनजातियों का विशेष भोजन कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, साँवा, क्का, चना, पिसी, चावल आदि अनाज जनजाति समुदायों के भोजन में शामिल हैं।महुए का उपयोग खाद्य और मदिरा के लिये किया जाता है। आजीविका के लिये प्रमुख वनोपज के रूप में भी इसका संग्रहण सभी जनजातियाँ करती हैं। बैगा,भारिया और सहरिया जनजातियों के लोगों को वनौषधियों का परंपरागत रूप से विशेष ज्ञान है।बैगा कुछ वर्ष पूर्व तक बेवर खेती करते रहे हैं।
देसी अंदाज में भोजन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल जिले के ग्राम पकरिया में 27 जून को कार्यक्रम प्रस्तावित है। जहां प्रधानमंत्री शहडोल जिले के स्थानीय जनजातीय, संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत होंगे। यह दिन शहडोल के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन होगा। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री देसी अंदाज में जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर कोदो भात- कुटकी खीर ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार तैयार जा रहा है। पीएम के भोज में मोटा अनाज को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पकरिया गांव की जल्दी टोला में पीएम के भोज की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
ये भी पढ़े- Khargone में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, जनसभा में कमलनाथ पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications