Gadar 2 ने मचाया हड़कंप, कोचिंग से लापता तीन छात्राएं 168 KM दूर थिएटर में मिलीं, हैरान करने वाली दीवानगी
Gadar 2 Movie:
Gadar 2 Movie: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन नाबालिग बच्चियां फिल्म गदर-2 देखने के लिए 260 सौ किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल पहुंच गईं। हड़कंप तब मच गया जब इस बात से अनजान परिवार उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुच गए। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग बच्चियों की लोकेशन ट्रेस करके शहडोल के एक सिनेमा हॉल में तीनों लड़कियों को पाया। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों को परिजन और रीवा पुलिस के हवाले कर दिया। तीन नाबालिग छात्राएं शहडोल के सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने आई थीं।
पूरा मामला रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बृजमोहन धाम मोहल्ले का है। जानकारी अनुसार केन्द्रीय विद्यालय रीवा में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली तीन छात्राएं सुबह 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर स्थित ट्यूशन जाने के लिए निकली थीं। जब छात्राएं अपने तय समय पर घर नहीं पहुंची तो कुछ देर बाद परिजन उनके गुमशुदगी होने की सूचना लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जब बच्चियों के बारे में जानकारी लगाई गई तो पता लगा कि ऑटो में बैठकर तीन नाबालिग बच्चियां रीवा के न्यू बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में शहडोल की बस में बैठते हुए देखा गया।

पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी, तुरंत एक टीम बच्चियों के पीछे भेजी गई। जब पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए पहुंची तो छात्राएं शहडोल के स्क्वायर मॉल के सिनेमा हॉल में मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ वापस लेकर रीवा पहुंची और परिवार वालों को सौंप दिया।
बताते चलें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 हाल ही में रिलीज हुई है और लोगों के बीच इस पिक्चर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही गदर 2 के एडवांस टिकट बुक हो गए और पहले दिन इसे बंपर ओपनिंग मिली है।
वहीं इस पूरे घटना में महिला थाना प्रभारी आराधना तिवारी ने जानकारी दी की रीवा से गुम हुई तीन लड़कियां शहडोल में मिली हैं। जिन्हें दस्तयाब कर परिजनों व रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बच्चियों ने बताया कि वो कपड़े खरीद कर फिल्म देख रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications