MP में अब 53 जिले, रीवा से अलग मऊगंज के गठन के आदेश के कुछ ही समय में एसपी और कलेक्टर की पोस्टिंग

Mauganj Jila News

Mauganj Jila News: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा से अलग मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नए जिले के गठन का आदेश जारी हो गया है। मध्य प्रदेश में मऊगंज 53वां जिला बनेगा।घोषणा के बाद 13 अगस्त रविवार मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा पर अमल हो गया है। रीवा से अलग होकर मध्य प्रदेश में मऊगंज नया जिला बना है। इसके साथ ही एमपी में 53 जिले हो गए हैं। मऊगंज का जिला मुख्यालय मऊगंज शहर ही होगा। जिले के गठन को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च महीने में मऊगंज को जिला बनाने का ऐलान किया था। जिसमें कहा गया था कि रीवा से अलग होकर मऊगंज नया जिला बनाया जाएगा। इस जिले का गठन एमपी भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन 1959) की धारा 13 की उपधारा के तहत हुआ है। इसको लेकर एमपी प्रशासन ने आज गजट प्रकाशित हो गया है।

Mauganj Jila News
मऊगंज नवनिर्मित जिले में रीवा जिले की 3 तहसीलों को मऊगंज में शामिल किया गया है। इसमें मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना शामिल हैं। इस नए जिले का जिला मुख्यालय मऊगंज शहर को ही बनाया गया है। वहीं, नए जिले के गठन के बाद रीवा में जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया, हुजूर, हुजूरनगर, और मनगंवा तहसीलें शेष बची हुई हैं।

विंध्य इलाके में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की बगावत के भाजपा को विंध्य में नुकशान का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा विंध्य का सबसे बड़ा जिला रीवा ही था। इसीलिए काफी वर्षों से मांग की जा रही थी कि मऊगंज को नया जिला बनाया जाए। जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। जिसे 13 अगस्त रविवार को अमल में लाया गया है। इसके पहले मध्य प्रदेश में पहले से 52 जिले थे। मऊगंज के बनते ही 53 जिला हो गया है। इस नए जिले से भाजपा का मकशद कहीं न कहीं विंध्य क्षेत्र में खुदको मजबूत करना है।

रीवा से अलग कर बनाए गए नए जिले मऊगंज में पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर की पोस्टिंग कर दी गई है। आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा के तैनात कमांडेंट वीरेंद्र कुमार जैन को एसपी बनाया गया है। जबकि 2013 बैच की महिला आईएएस सोनिया मीणा को मऊगंज को पहले कलेक्टर बनाया था लेकिन सोनिया मीणा की जगह अब उनके बैच के आईएएस अफसर अजय श्रीवास्तव को मऊगंज कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही 15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम नए जिले मऊगंज में ध्वजारोहण करेंगे।

चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन से अलग कर नागदा, गुना जिले से अलग कर चाचौड़ा, मैहर को जिला सतना से अलग नया जिला बनाने का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल मऊगंज के जिला गठन का आदेश जारी हो गया है। इसमें 3 तहसीलों को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+