PM के दौरे से पहले CM शिवराज ने शहडोल सभा का किया निरीक्षण, कहा- मोदी, पानी जनता और बीजेपी आएगी एक साथ
CM in Shahdol: पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल दौरे पर आ रहे हैं। यहां आदिवासियों से मुलाकात भी करेंगे और करीब दो से तीन घंटे तक रहेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन्हीं तैयारियों का निरीक्षण करने 25 जून रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान शहडोल पहुंचे।
उन्होंने यहां अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बोले तैयारी ठीक से करो क्योंकि यहां पानी भी आएगा और प्रधानमंत्री भी आएंगे, जनता भी आएगी और बीजेपी भी आएगी। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से जबलपुर पहुंचे। दोपहर 12:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 1:25 बजे शहडोल हेलीपेड पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम शिवराज 27 जून को होने वाले प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचे। सभा स्थल पर बने मंच का निरीक्षण किया और फिर प्रधानमंत्री के ग्रीन हाउस का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का भी निरीक्षण किया। जिसका अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
शहडोल पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान शहडोल शहर के लालपुर सभा स्थल पर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा की और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर कोई ढिलाई या शिथिलता न हो। इसके बाद वे पकरिया गांव भी गये और आदिवासियों से चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications