Shahdol News: ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने मांगा अपना महंगा गिफ्ट, तो प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बॉयफ्रेंड द्वारा गिफ्ट में दिए गए मोबाइल को वापस लेने से नाराज गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरा फरार है।
दरअसल, घटना शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के मुदारिया टोला का है। यहां के बुदसार ग्राम निवासी 20 वर्षीय संदीप महरा का उसी थाना एरिया के ही मुदरिया टोला निवासी एक 17 साल की नाबालिग़ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप वर्तमान में अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। संदीप ने कुछ समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने लिए उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था।

पुलिस के जानकारी अनुसार बीते दिनों मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। संदीप ने अहमदाबाद से अपने बड़े भाई दिनेश महरा को फोन में कहा कि वह गर्लफ्रेंड से मोबाइल वापस ले आए। दिनेश अपने छोटे भाई के कहने पर नाबालिग गर्लफ्रेंड के घर जाकर मोबाइल वापस ले लाया। कुछ टाइम बाद संदीप का गुस्सा शांत होने के बाद उसने अपने भाई को कहा कि वह मोबाइल उसकी गर्लफ्रेंड को वापस कर आए।
पुलिस विवेचना के बाद प्रेमी संदीप महरा और उसके बड़े भाई दिनेश महरा के खिलाफ सुसाइड के दुष्प्रेरण के तहत धारा 305 और 34 का अपराध दर्ज किया गया है। सीधी थाना प्राभारी ब्रजेन्द्र मिश्रा के अनुसार सुसाइड दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज करने के बाद 1 आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अहमदाबाद में रहने वाले मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications