Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खौफनाक: शहडोल में 3 महीने की बच्ची को 24 बार गर्म सरिये से दागा, तीन दिन में अंधविश्वास की दूसरी घटना

शहडोल में अंधविश्वास के चलते बच्चों को गर्म सरिये से दागने की कुप्रथा लंबे समय से चली आ रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

Shahdol girl was burnt with hot rods

Recommended Video

    इलाज पर अंधविश्वास हावी, मासूम को गर्म सलाखों से दागा, हुई मौत

    शहडोल जिले के आदिवासी इलाकों में अंधविश्वास के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों सिंहपुर कठौतिया गांव के दागना कुप्रथा से एक मासूम बच्ची की मौत की जानकारी सामने आई थी। अब एक बार फिर ऐसे ही घटना सामने आई है। कठौतिया से सटे सलामतपुर गांव में एक और बच्ची को 24 बार गर्म सरिये से दागा गया। इलाज के नाम पर बच्ची को इस कुप्रथा का शिकार बनाया गया है।

    सिंहपुर कठौतिया गांव से 4 किमी दूर सलामतपुर गांव में 3 माह की बीमार बच्ची को ठीक करने के नाम पर एक महिला ने लोहे के गर्म सरिये से 24 वार दाग दिए। सरिये की आग से झुलसने से मासूम की हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल ले गए।

    बता दें कि शुभी कोल नाम की इस बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उसके परिजनों ने मासूम बच्ची का बिना रजिस्टर्ड डॉक्टर से इलाज करवाया। इलाज से जब वह ठीक नहीं हुआ तो उसने उसे गांव की एक महिला को दिखाया जिसने उस पर दगना की कुप्रथा के तहत 24 बार दाग लगाया। बच्ची को दागने के बाद अब उसके शरीर पर दाग लग गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+