बाघ की मौत के बाद नाखून, दांत व मूंछ के बाल निकल लिए शिकारी, वन विभाग की टीम ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर रेंज में एक बाघ का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही फील्ड डारेक्टर और वन्य जीव डॉक्टर मौके पर पहुचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी अनुसार कुछ लोगों ने जंगली सूअर से अपनी फसलों के बचाव के लिए खेत में करंट लगाया था। जिसकी चपेट में एक बाघ आ गया और जिस बाघ की मौके पर मौत हो गई। ये घटना जैतपुर रेंज के नेमुहा सर्किल के लफदा बीट की है।

Shahdol News

इस घटना के बाद 11 ग्रामीणों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वन विभाग की टीम ने करंट लगाने की सामग्री सहित बाघ के अवशेष को भी बरामद कर लिया है। यहां किसानों ने जंगली सूअर द्वारा खेती नष्ट होने से बचाने के लिए खेत में करंट की नंगी तार लगाए हुए थे। किसानों को जंगली सूअर से अपनी फसल का नुकसान होने का खतरा था।

बाघ की मौत के बाद ग्रामीणों ने बाघ के नाखून, मूंछ,दांत निकाल कर बाघ के अवशेष को वहीं फेंक दिया था। इसके बाद वन विभाग ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। बाघ वैसे भी एक दुर्लभ जानवर है। भारत सरकार बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए काफी प्रयास भी करती है और बाघ की जान कोई ना ले इसके लिए कानून भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+