Seoni: दंगल में पहलवान हो गया घायल, विरोधी ने दांव-पेंच में हुआ अचेत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
एमपी के सिवनी में आयोजित दंगल में लड़ते-लड़ते गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर विधायक दिनेश राय मुनमुन भी मौजूद थे, तभी उन्होंने कुश्ती रुकवाई और घायल पहलवान को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घायल पहलवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद कुश्ती कॉम्पटीशन को रद्द कर दिया गया।

मप्र के सिवनी जिले के इमलिया में इनामी दंगल आयोजित होता है। कई सालों से यहां यह आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रदेश एक कई हिस्सों से ख्यातिलब्ध पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होते है। इस बार भी कई जिलों से पहलवान आए। जिसमें कान्हीवाडा खमरिया निवासी अशोक तेकाम भी पहुंचा था। जब दंगल में उसके उतरने का नंबर आया तो वह बड़ा जोश में नजर आया। मैदान में दूसरे पहलवान के साथ जब कुश्ती शुरू हुई, तो थोड़ी देर तो दांव-पेंच की एक दूसरे पर आजमाइश होती रही, लेकिन अचानक सामने वाले पहलवान के एक पेंच से वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल होते ही उसकी तेज सांस फूलने लगी और बेहोश हो गया।
आयोजन में विधायक दिनेश मुनमुन राय भी पहुंचे थे। तभी यह घटनाक्रम हुआ। विधायक ने फ़ौरन अपनी गाड़ी से घायल अशोक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ उसका इलाज जारी है। ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन नहीं है, साथ ही अन्य परेशानियां भी है। चिकित्सकों ने अशोक की हालत नाजुक बताई है। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। फिलहाल स्थिति को भांपते हुए घायल के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। किसी तरह का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। अभी यह बात भी स्पष्ट नहीं हो सकी कि विरोधी पहलवान का दांव-पेंच अशोक को किस जगह लगा, जिससे वह अचेत हो गया। पहलवान के घायल होने के उसके परिजनों को मामले की खबर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications