New Year 2023: नए साल में Tiger ने किया टूरिस्ट का स्वागत, पेंच टाइगर रिजर्व में देखने मिला रोमांच Video viral

टाइगर साइटिंग का मजा आपके टूर को खुशियों से भर देता हैं। नए साल का जश्न मनाने एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे पर्यटक खूब रोमांचित हो रहे है। पहले दिन बाघ के कई नज़ारे देखने को मिले। उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

tiger

New Year 2023 Celebration Tourists:न्यू ईयर सेलिब्रेट करने लोग अलग-अलग स्पॉट सिलेक्ट करते हैं। उसमें वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी शामिल है। ऐसी जगहों पर आपके सेलिब्रेशन की खुशियों में टाइगर शामिल हो जाए तो फिर ऐसा लगता है जैसे घूमने के पूरे पैसे वसूल हो गए। एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे टूरिस्ट को भी ऐसा ही फील हुआ। सफारी का लुत्फ़ उठाने निकले पर्यटकों ने मन भरकर बाघ का दीदार किया। ऐसा लगा मानों नए साल में टाइगर पर्यटकों का स्वागत करने तैयार खड़े थे।

seoni

Recommended Video

    नए साल में पर्यटकों का टाइगर ने किया स्वागत

    नए साल का जश्न जारी है। विंटर विकेशन में बीते साल की यादों के साथ नए साल का आगाज अलग-अलग अंदाज में लोग करते दिखे। टाइगर रिजर्व वाले प्लेस इन खुशियों में और चार चांद लगा देते। मध्य प्रदेश के फेमस पेंच टाइगर रिजर्व में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। न्यू ईयर के पहले दिन आंख खुलते ही टाइगर सफारी का आनंद लेने निकले टूरिस्ट की हर तमन्ना पूरी हुई। सबसे ज्यादा बाघ ने रोमांचित किया। जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे या मोबाइल में कैद किया।

    mp

    सोशल मीडिया पर सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के ऐसे ही कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। नए साल के पहले दिन के ये वीडियो बताए जा रहे है। एक वीडियो में सड़क पार करते हुए बाघ जाता दिख रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जिप्सी खड़ी हो जाती है। जिसमें सवार टूरिस्ट टाइगर का दीदार करते है। दूसरा वीडियो पेंच के कुरईगढ़ साइट का है। यहां कई पर्यटकों ने बाघ को झाड़ियों के बीच आराम फर्माते देखा। इस नज़ारे को लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। बाघ की इस तरह की हलचल देख पर्यटक खूब खुश हुए। उन्हें ऐसा लगा जैसे टाइगर न्यू ईयर में उनका स्वागत करने तैयार खड़े थे। कुछ टूरिस्ट बोले कि उन्हें ऐसा मजा किसी दूसरे टूरिस्ट प्लेस पर नहीं मिलता, जैसा पेंच में मिला। उनके तो पूरे पैसे वसूल हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+