कौन हैं 4 बार के सांसद को हराने वाले सिद्धार्थ कुशवाहा? जिन्हें कांग्रेस ने सतना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया
Siddharth Kushwaha News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कई चेहरे हैरान करने वाले हैं।
कांग्रेस ने सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को टिकट दी है। जो कि कांग्रेस से वर्तमान सतना विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस का मुकाबला वर्तमान विधायक और वर्तमान सांसद गणेश सिंह के बीच है। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सतना के चार बार के सांसद गणेश सिंह को पराजित कर सिद्धार्थ कुशवाहा सतना से लगातार दूसरी बार बिधायक बने है।

सिद्धार्थ कुशवाहा ने 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। फिर 2022 में कांग्रेस ने महापौर का चुनाव लड़ने के लिए उतारा। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर 2023 में कांग्रेस ने सतना विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धार्थ को मैदान में उतारा। जिसके भाजपा ने भी वर्तमान सांसद गणेश सिंह को विधानसभा में उतारा था। लेकिन वह हार गए।
अब दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि मुकाबला विधायक और सांसद के बीच है। वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह को सतना लोकसभा सीट से चुनाव हरा चुके हैं।
सतना लोकसभा सीट में ओबीसी वर्ग और कुशवाहा समाज का अच्छा-खासा वोट बैंक है। सतना में कुछ दिनों पहले हुए मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सिद्धार्थ लाल कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी के चार बार के सांसद गणेश सिंह हराया था।
कुशवाहा की गिनती अब कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेताओं में होने लगी है। उनके पिता की बात करें तो सुखलाल कुशवाहा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव में हराया था। 1996 में सुखलाल कुशवाहा ने सतना में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह और पूर्व सीएम वीरेंद्र सकलेचा को हराया था। अब कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सिद्धार्थ कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जहां एक बार फिर सिद्धार्थ कुशवाहा और गणेश सिंह में टक्कर होगी और यहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि कांग्रेस ने कुशवाहा को सतना नगर निगम का मेयर प्रत्याशी भी बनाया था, जहां वह 2022 में भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में सतना सीट से विधायक का टिकट दिया था। जहां वह जीते। अब 2024 में पार्टी ने सिद्धार्थ कुशवाहा को सतना लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी फिर से बनाया है।
पिता ने हराया था कुंवर अर्जुन सिंह को
सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्व सुखलाल कुशवाहा ने देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और विंध्य क्षेत्र में कांग्रेसी राजनीति के छत्रप रहे स्व कुंवर अर्जुन सिंह को लोकसभा चुनाव में सतना सीट से हराया था। सुखलाल बीएसपी के नेता थे,बाद में उन्होंने समानता दल बनाया।
हालांकि उस चुनाव के बाद वे कोई और चुनाव कभी नही जीत पाए। सिद्धार्थ के विधायक बनने के पहले उनकी पत्नी प्रीति कुशवाहा भी राजनीति में आ चुकी थी। वे जिला पंचायत सतना की सदस्य निर्वाचित हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications