Satna News: एमपी के इस जिले में VIP अंदाज में चोरी, लग्जरी कार से 17 भेड़ उठा ले गए बदमाश; ऐसे हुआ खुलासा?

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लग्जरी कार से भेड़ों की चोरी की जा रही है, ताकि किसी को शक न हो, शातिर चोरों की यह करतूत पास में लगे CCTV में कैद हो गई। मामला सभापुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक 2 का है।

यह अजीबोगरीब चोरी शुक्रवार की है। जिसमें लग्जरी कार से आए 4 बदमाशों ने एक गरीब चरवाहे के घर से 17 भेड़ें चुरा लिए। पीड़ित ने भेड़ चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कर दी है।

Sheep thief from Satna luxury tax

जानकारी मुताबिक बिरसिंहपुर निवासी चरवाहे केशव पाल के घर लग्जरी कार रुकी और चारों बदमाश नीचे उतरे। चोरों ने घर के बाहर बाड़े में बंधी 17 भेड़ गोद में उठा उठा कर कार में भर लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित केशव पाल बेहद गरीब तबके है। वह भेड़ पाल कर अपना गुजर बसर कर रहा था। भेड़ों को रखने के लिए उसके पास अलग से घर नहीं है इसलिए घर के बाहर बाड़ा बनाकर रखता था।

पीड़ित केसव पाल के घर के पास वाले एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें यह चोरी की वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत सभापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे इन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+